HomeHindi NewsIPL 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी KKR

IPL 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी KKR

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच ईडन गार्डन में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को 18 रनों से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की है और इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2024 में काफी बेहतरीन कप्तानी की और अपनी टीम को सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंचाया है। कोलकाता की टीम के अब 12 मैचों में 9 जीत के साथ 18 अंक हो गए हैं।

अब यहां से बकोलकाता की टीम का लक्ष्य होगा कि वह पहले स्थान पर ही रहे। टीम के सभी खिलाड़ियों में शानदार प्रदर्शन किया है खासतौर पर सुनील नारायण को ओपनिंग बल्लेबाजी में भेजने का फॉर्मूला सही साबित हुआ। सुनील नारायण ने आईपीएल में अब तक जमकर रन बनाए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments