HomeHindi NewsDelhi Newsऐसा स्वागत हुआ कि खुशी से निकले आंसू.. विनेश के समर्थन में...

ऐसा स्वागत हुआ कि खुशी से निकले आंसू.. विनेश के समर्थन में यह बोलीं साक्षी मलिक

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वे पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने के बाद पहुंची हैं। वजन ज्यादा होने के कारण विनेश गोल्ड नहीं जीत पाईं। स्वागत से विनेश के आंसू निकल आए। उन्होंने कहा कि पूरे देशवासियों का बेहद धन्यवाद, मैं बहुत भाग्यशाली हूं। वहीं पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि मैं चाहती हूं कि विनेश को मान-सम्मान ज्यादा से ज्यादा प्राप्त हो। भारत सरकार ने मेडल के लिए पूरी मदद की। यहां से अपने गृहराज्य हरियाणा जाएंगी, जहां उनके भव्य स्वागत की तैयारियां हो रही हैं। हरियाणा के सीएम नायब सिंह भी कह चुके हैं कि भले ही विनेश ने गोल्ड नहीं जीता है, लेकिन उनका स्वागत विजेता की तरह किया जाएगा। विनेश के ताऊ महावीर फोगाट भी कह चुके हैं कि गांव में विनेश का स्वागत किसी गोल्ड मेडलिस्ट की तरह किया जाएगा।

मां और भाई ने यह कहा

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की मां प्रेम लता ने कहा कि सब उसका इंतजार कर रहे हैं। मेरी बेटी चैंपियन है और देश ने उसे स्वर्ण पदक से भी ज्यादा सम्मान दिया है। वहीं विनेश फोगाट के भाई हरिंदर पुनिया ने कहा कि सभी लोग उनको हौसला देने के लिए आगे आ रहे हैं। उनके पैतृक गांव में उनके स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। वो पदक नहीं जीत सकीं लेकिन इससे हमारा हौसला कम नहीं हुआ है और निश्चित रूप से ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतेंगे। गौरतलब है कि अयोज्य घोषित होने के कारण स्वर्ण पदक से चूकने पर विनेश ने संन्यास की घोषणा कर दी है। हालांकि ताऊ महावीर फोगाट ने कहा है कि हम संन्यास वापस लेने के लिए उसे मनाएंगे और ओलंपिक 2028 में वह वापसी कर शानदार प्रदर्शन करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments