Sunday, July 7, 2024
HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ में 1 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग.. इतने लाख मिले सिकल सेल...

छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग.. इतने लाख मिले सिकल सेल के मरीज

आज विश्व सिकल सेल दिवस है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में करीब 1 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग हुई है जिसमें से करीब 3.5 लाख लोगों में सिकल सेल रोग के लक्षण पाए गए हैं और 22.5 हजार लोग इस बीमारी से ग्रस्त पाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में हमारा स्वास्थ्य और जनजातीय विभाग लगा हुआ है। ये बीमारी जागरुकता लाने की है। हमारे देश के विद्वान लगे हुए हैं कि इस रोग का उन्मूलन हो।

लोगों को जगाना है सिकलसेल को भगाना है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विश्व सिकलसेल दिवस पर लोगों को जगाना है और छत्तीसगढ़ से सिकलसेल एनीमिया को भगाना है। प्रदेश के 33 जिलों के 33 हजार हितग्राहियों को सिकलसेल के लिए चिन्हित किया गया है। प्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों, छात्रावास-आश्रमों तथा आवासीय विद्यालयों में भी सिकलसेल स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन 19 जून को किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभागीय अमले को प्रदेश में सिकलसेल उन्मूलन के लिए व्यापक रूप से स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और पिछड़े आदिवासी क्षेत्रों में सिकलसेल बीमारी की अधिक से अधिक जागरूकता की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2024 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है। इस कड़ी में सिकलसेल उन्मूलन मिशन का आगाज 2023 में किया गया है और इसके उन्मूलन का कार्य 2047 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments