ऑपरेशन सिंदूर में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का भाई रऊफ असगर गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी तक भारतीय सेना या सरकार की ओर से नहीं की गई है। विभिन्न खुफिया सूत्रों और मीडिया रिपोट्र्स के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पीओके स्थित आतंकी कैंपों पर किए गए हमलों में रऊफ असगर को चोटें आई हैं। उसे पाकिस्तान की मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रऊफ असगर जैश-ए-मोहम्मद में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। उसे भारत में कई आतंकी हमलों , कंधार हाइजेक का मास्टरमाइंड माना जाता है। अगर यह खबर सच है, तो यह भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता होगी।
हाईजैक कर कंधार ले गए थे आतंकी
मसूद अजहर का एक और भाई, इब्राहिम अजहर, 1999 में इंडियन एयरलाइंस की उड़ान ढ्ढष्ट 814 के अपहरण में शामिल था। इस विमान को काठमांडू से दिल्ली आ रहा था, जिसे आतंकवादियों ने हाईजैक कर कंधार (अफगानिस्तान) ले गए थे। यात्रियों की सुरक्षित रिहाई के बदले में भारत सरकार को मसूद अजहर समेत कई आतंकवादियों को रिहा करना पड़ा था। इब्राहिम अजहर उन आतंकवादियों में शामिल था, जिसे रिहा किया गया था। यह पुरानी घटना भारत के इतिहास में एक काला अध्याय है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई थी। अब ऑपरेशन सिंदूर में रऊफ असगर के घायल होने की खबर की यदि पुष्टि होती है, तो यह दिखाती है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई में दृढ़ है और सीमा पार भी आतंकियों को निशाना बनाने से नहीं हिचकिचाएगा। अभी तक रऊफ असगर के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जैसे ही इस बारे में कोई आधिकारिक बयान आता है, स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।