Tuesday, July 16, 2024
HomeHindi Newsराम मंदिर के गर्भगृह में विराजित रामलला,अयोध्या से आई प्रभु की पहली...

राम मंदिर के गर्भगृह में विराजित रामलला,अयोध्या से आई प्रभु की पहली तस्वीर

अयोध्या में 22 जनवरी हो होने वाले उद्घाटन समारोह से पहले राम जन्मभूमि मंदिर के लिए शास्त्रों के अनुसार अनुष्ठान जारी है। इस बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले गुरुवार शाम अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर भगवान् राम लला की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। मंत्रौच्चरण के साथ प्रभु राम लला के विग्रह को गर्भगृह में विराजित कर दिया गया है। हालाँकि अभी मूर्ति को सफेद कपड़े से ढक दिया गया है.22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही भक्तो को प्रभु के दर्शन करने मिलेंगे।

मंत्रोच्चारण के साथ हुए विराजित

प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया कि गुरुवार दोपहर को राम लल्ला की मूर्ति को गर्भगृह में रखा गया।वहीँ मंदिर के निर्माण की देखरेख करने वाली संस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, यह प्रार्थना मंत्रोच्चार के बीच किया गया।दीक्षित ने कहा कि ‘प्रधान संकल्प’ ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा द्वारा यह किया गया था।

22 जनवरी को भव्य उद्घाटन समारोह

बता दें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह देश और दुनियाभर से 7000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। पूरे देश के केंद्रीय कर्मचारियों के आग्रह पर 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश भी घोषित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments