Sunday, July 7, 2024
HomeHindi Newsझारखंड पहुंची राहुल की न्याय यात्रा.. अखिलेश यादव ने कसा ये तंज

झारखंड पहुंची राहुल की न्याय यात्रा.. अखिलेश यादव ने कसा ये तंज

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झारखंड के धनबाद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। सांसद राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पब्लिक सेक्टर यूनिट हिंदुस्तान की जनता की प्रॉपर्टी है लेकिन मोदी सरकार इन्हें चुनिंदा 2-3 अरबपतियों को पकड़ा रही है। मुझे लगता है थोड़े वक्त में झारखंड की स्टील इंडस्ट्री को भी ये अपने 2-3 मित्रों को पकड़ा देंगे। हम इसके खिलाफ खड़े हैं। आदिवासी भाइयों के जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा कांग्रेस पार्टी करती है और करती रहेगी। राहुल की न्याय यात्राा उप्र भी पहुंचेगी और यहां 11 दिन रहेगी। इस पर समाजवादी पार्टी ने भी तंज कसा है।
बड़ा आयोजन है, हमें निमंत्रण नहीं मिला
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुश्किल तो ये है कि कई बड़े आयोजन होते हैं लेकिन हम लोगों को निमंत्रण ही नहीं मिलता है। हम लोग अपने आप निमंत्रण क्या मांगें? सपा इंडिया गठबंधन में भी शामिल है और उप्र में कांग्रेस को 11 सीटें दी हैं।
ममता-नीतीश भी उठा चुके हैं सवाल
राहुल गांधी की न्याय यात्रा का निमंत्रण नहीं मिलने का मुद्दा टीएमसी और जेडीयू भी उठा चुकी हैं। नीतीश ने न्याय यात्रा में जाने से इंकार कर दिया था और बाद में वे एनडीए में शामिल हो गए। वहीं ममता ने निमंत्रण नहीं मिलने की बात कही और पश्चिम बंगाल में अकेले लडऩे का ऐलान कर दिया। वे लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं और कह चुकी हैं कि कांग्रेस देशभर में 40 सीटें भी नहीं जीतेगी, लेकिन उसका पता नहीं किस बात का घमंड है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments