HomeHindi Newsजनेऊ धारण कर मंदिर पहुंचे राहुल गांधी.. इधर भड़क उठे यूजर, देखें...

जनेऊ धारण कर मंदिर पहुंचे राहुल गांधी.. इधर भड़क उठे यूजर, देखें VIDEO

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ा न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में वे जनेऊ और भगवा धारण कर झारखण्ड के देवघर के शिव मंदिर पहुंच गए। उनके पूजा करने के तरीके पर यूजर्स ने आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यूजर्स अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
ऐसे कसा तंज
-बाला नाम के यूजर्स ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह कोई भेंट नहीं है। राहुल गांधी देवता पर वस्तुएँ फेंक रहे हैं। जनेऊधारी हिंदू 53 वर्ष के हैं और अभी तक पूजा करना नहीं सीख पाए हैं।
-सुनील देवघर नाम के यूजर्स का कहना है कि चुनावी हिंदू राहुल गांधी को देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पंडों के गुस्से का सामना करना पड़ा। भारत का आम आदमी आज हिंदू-विरोधी कांग्रेस पार्टी के नापाक हथकंडों को स्पष्ट रूप से देख चुका है।
-मिस्टर सिन्हा नाम के एक यूजर का कहना है कि इस विधर्मी पाखंडी राहुल गांधी का अहंकार देखिए। पुजारी जी बार-बार शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए कह रहे हैं लेकिन वह इसे फेंक रहा है। एक और यूजर का दावा है कि देवघर, शिव मंदिर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने राहुल गांधी मुर्दाबाद, राहुल वापस जाओ जैसे नारे लगाए। एक हिंदू विरोधी को हमारे मंदिरों में प्रवेश मिलता देख स्थानीय हिंदू परेशान हैं।
-राहुल पर इससे पहले भी सवाल उठते रहे हैं। यूपी में पूजा के दौरान उनके बैठने पर सवाल उठाए गए थे। कुछ लोगों ने कहा कि वे मंदिर में नमाज पढ़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments