More
    HomeHindi NewsHaryanaखुली जीप में सवार होकर अंबाला पहुंचे राहुल.. प्रियंका ने कहा-किसानों के...

    खुली जीप में सवार होकर अंबाला पहुंचे राहुल.. प्रियंका ने कहा-किसानों के साथ विश्वासघात हुआ

    विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हरियाणा के अंबाला में खुली जीप में सवार होकर निकले। इस दौरान कार्यकर्ताओं और जनता ने उनका स्वागत किया तो राहुल ने भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। राहुल के साथ प्रियंका, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद कुमारी शैलजा और अन्य नेता भी थे। अंबाला से वे नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा में शामिल होने के लिए पहुंचे। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने दावा किया कि हरियाणा में हम जीतेंगे। हम राज्य के हर क्षेत्र में जा रहे हैं। पार्टी को और लोगों को एक नई ऊर्जा मिल रही है।

    सरकार कुछ नहीं कर रही, एक भी भर्ती नहीं होती

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का किसान पूरे देश का अन्नदाता है। आपने आंदोलन किया। आपको कहा गया कि एमएसपी मिलेगी, लेकिन आपके साथ विश्वासघात हुआ। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। आपने देखा कि हाल ही में ओलंपिक में क्या हुआ। सरकार आपके लिए कुछ नहीं कर रही है। एक भी भर्ती नहीं होती है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments