More
    HomeHindi Newsराहुल कह रहे देश में राम लहर नहीं.. यहां कांग्रेस नेता श्रेय...

    राहुल कह रहे देश में राम लहर नहीं.. यहां कांग्रेस नेता श्रेय लूटने में जुटे

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कल कहा था कि देश में कोई राम लहर नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने अयोध्या में राजनीतिक कार्यक्रम किया है। लेकिन लगता है कि उनके ही नेता उनकी बातों से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। यही वजह है कि मप्र कांग्रेेस ने एक ऐसी होर्डिंग लगाई है, जिसमें राम मंदिर के निर्माण श्रेय लूटने का प्रयास किया गया है। इस होर्डिंग में प्रदेश ही नहीं, बल्कि केंद्रीय नेतृत्व की तस्वीरें भी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर कांग्रेस की लाइन क्या है।
    प्रदेश कार्यालय में लगाई होर्डिंग
    मप्र के भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय के सामने लगे होर्डिंग में राजीव गांधी का सपना हुआ साकार, राम मंदिर ने लिया आकार.. लिखा हुआ है। इसमें राम मंदिर के साथ श्रीराम की तस्वीर और प्राण प्रतिष्ठा की गई मूर्ति लगाई गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के साथ ही सांसद नकुल नाथ की तस्वीर भी इसमें लगाई गई है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, कमल नाथ, दिगिवजय सिंह और सुरेश पचौरी की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। बताया गया कि यह होर्डिंग राजकुमार सिंह और उनके एक साथी ने लगाई है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments