More
    HomeHindi NewsHaryanaराहुल गांधी ने पढ़ाया मोहब्बत का पाठ.. मोहन यादव बोले-प्रचंड बहुमत से...

    राहुल गांधी ने पढ़ाया मोहब्बत का पाठ.. मोहन यादव बोले-प्रचंड बहुमत से होंगे फेल

    हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कई बड़े नेताओं ने जनसभाएं की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नूंह में जनसभा की और उत्तराखंडी के सीएम पुष्कर सिंह धामी और मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रोड शो कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसी के साथ 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी, तो 8 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान हो जाएगा।

    लड़ाई संविधान की है : राहुल

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा के लड़ाई संविधान की है। हम मोहब्बत फैलाते हैं और वे नफऱत फैलाते हैं। छोटी-छोटी पार्टियां घूम रही हैं। ये भाजपा की ए, बी, सी, डी, ई और एफ टीमें हैं। इनको समर्थन मत दीजिए। कांग्रेस को वोट दीजिए। वहीं कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि हम दोनों राज्य जीतेंगे। जम्मू-कश्मीर में गठबंधन जीतेगा और हरियाणा में कांग्रेस जीतेगी। वे जो चाहें कह सकते हैं लेकिन हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस को जिताना तय कर लिया है।

    धामी ने बल्लभगढ़ में रोड शो किया

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल्लभगढ़ में रोड शो के दौरान कहा कि हरियाणा में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। हर जगह लोगों में उत्साह है क्योंकि लोगों ने देखा है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सडक़ संपर्क, कानून व्यवस्था हर क्षेत्र में काम हुआ है। लोगों ने 2004-14 तक सत्ता में रही भ्रष्टाचारी, परिवारवादी सरकार को भी देखा है। लोगों ने देखा है कि पिछले 10 सालों में हरियाणा में किस तरह से विकास कार्य हुए हैं। यह विकास कार्य नहीं रुकेगा, लोग तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनाएंगे।

    मोहन यादव ने झज्जर में किया रोड शो

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने झज्जर में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपामय माहौल बना हुआ है। आज झज्जर जिले में आया हूं। यहां भाजपा को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। राहुल गांधी दो बार से फेल हो रहे हैं, तीसरी बार भी प्रचंड बहुमत से फेल होंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments