More
    HomeHindi NewsBihar Newsराहुल गांधी बोले-ब्राजीली मॉडल ने हरियाणा चुनाव में डाले वोट, BJP ने...

    राहुल गांधी बोले-ब्राजीली मॉडल ने हरियाणा चुनाव में डाले वोट, BJP ने कहा-कहानी सुना रहे

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वोट चोरी का आरोप दोहराते हुए दावा किया कि हरियाणा की मतदाता सूची में 25 लाख फर्जी एंट्री थीं और ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’ के जरिए कांग्रेस की भारी बहुमत वाली जीत को हार में बदला गया।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रमुख आरोप

    • राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा की मतदाता सूची में 25 लाख फर्जी एंट्री थीं, यानी हर आठ में से एक मतदाता नकली था।
    • उन्होंने एक महिला की तस्वीर दिखाते हुए आरोप लगाया कि एक ब्राजीली मॉडल ने ‘सीमा’, ‘स्वीटी’ और अन्य नामों से 10 बूथों पर 22 बार मतदान किया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य आयुक्तों ने भाजपा के साथ मिलकर हरियाणा में उनकी जीत सुनिश्चित की। उन्होंने चुनाव आयोग पर फर्जी नामों को सूची से न हटाने का भी सवाल उठाया।
    • राहुल गांधी ने शक जताया कि वोट चोरी केवल बूथ स्तर पर नहीं, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी ऐसा अनुभव होने की बात कही। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नकली फोटो वाले एक लाख से ज्यादा मतदाता हैं। जांच में 500 मतदाताओं का एक ही पता पाया गया, और कई मतदाताओं के मकान नंबर शून्य दर्ज थे। राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त के ‘घर विहीन’ लोगों वाले बयान को भी झूठ बताया।
    • नेता विपक्ष ने दावा किया कि हरियाणा चुनाव के दौरान 3.5 लाख मतदाताओं के वोट काटे गए। राहुल गांधी ने कहा कि पांच एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की जीत बताई गई थी, और पोस्टल बैलेट में कांग्रेस को 73 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा को 17, जो चुनाव नतीजों से अलग था। उन्होंने डालचंद और मथुरा के सरपंच प्रह्लाद जैसे मतदाताओं का उदाहरण दिया, जिनके नाम यूपी और हरियाणा दोनों की वोटर लिस्ट में हैं और जिनका भाजपा से जुड़ाव है।

    भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने तुरंत पलटवार किया। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन पर हमला बोलते हुए कहा कि:”चुनाव के दौरान राहुल गांधी विदेश घूमने चले जाते हैं तो जीतेंगे कहां से। बिहार में मतदान है और ये हरियाणा चुनाव की बात कर रहे हैं।” भाजपा ने राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताया है, जबकि राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘H’ फाइल्स होने की बात कही, जो ‘कैसे एक पूरा राज्य चुरा लिया गया’ इस बारे में है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments