HomeHindi Newsराजस्थान रॉयल्स से जुड़े राहुल द्रविड़.. बैसाखी के सहारे पहुंचे ट्रेनिंग कैंप

राजस्थान रॉयल्स से जुड़े राहुल द्रविड़.. बैसाखी के सहारे पहुंचे ट्रेनिंग कैंप

राहुल द्रविड़ अपने काम के प्रति बेहद अनुशासित रहेंगे। मिस्टर डिंपेंडेबल ने राजस्थान रॉयल्स के नए मुख्य कोच के तौर पर आईपीएल का आगामी सत्र शुरू होने से पहले ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लिया है। द्रविड़ को स्थानीय लीग मैच में खेलने के दौरान पैर में चोट लग गई थी। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें द्रविड़ पहले ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लेते दिखाई दिए। इस दौरान द्रविड़ बैसाखी के सहारे चलते नजर आ रहे थे।

यशस्वी-रियान से की चर्चा

राहुल द्रविड़ को भले ही चलने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन उन्होंने सक्रियता से ट्रेनिंग सीजन में हिस्सा लिया। द्रविड़ ने खिलाडिय़ों से हाथ मिलाया। वे रियान पराग, यशस्वी जायसवाल के साथ चर्चा करते दिखे। यशस्वी ने इस दौरान कई शॉट्स लगाए और वह द्रविड़ से सलाह लेते हुए नजर आए। हाथ में बैसाखी लिए द्रविड़ पूरे अभ्यास सत्र को ध्यान से देखते रहे।

राजस्थान रॉयल्स ने यह लिखा

राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर एक फोटो पोस्ट किया जिसमें लिखा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को बंगलुरू में क्रिकेट खेलते वक्त चोट लग गई और वे इससे उबर रहे हैं। वे जयपुर में टीम के साथ जुड़ गए हैं। आईपीएल 2025 का सत्र 22 मार्च से शुरू हो रहा है और राजस्थान की नजरें 2008 के बाद खिताब जीतने पर टिकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments