HomeHindi NewsEntertainmentकिंग में नए अवतार में दिखेंगे शाहरुख खान.. जानें फिल्म की कहानी...

किंग में नए अवतार में दिखेंगे शाहरुख खान.. जानें फिल्म की कहानी और कौन होगी हीरोइन?

किंग खान शाहरुख खान की आगामी फिल्म किंग की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डंकी के बाद से शाहरुख की कोई भी फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं आई है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में दीपिका पादुकोण या करीना कपूर में से कोई एक नजर आ सकती हैं। मेकर्स इन दोनों में से किसी एक को विशिष्ट भूमिका निभाने के लिए चुन सकते हैं। दीपिका ने 2007 में ओम शांति ओम से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, जिसमें शाहरुख उनके हीरो थे। दोनों चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, पठान, और जवान जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ नजर आए थे।

किंग खान का दिलचस्प दावा

शाहरुख ने किंग के बारे में कहा कि वह इस फिल्म में काम करने जा रहे हैं। अबू धाबी में एक इवेंट के दौरान शाहरुख ने कहा था कि मैं कुछ महीनों तक इसकी शूटिंग करूंगा। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बहुत सख्त हैं। उन्होंने मुझे कुछ भी बताने से मना किया है। मैं ज्यादा नहीं कह सकता, लेकिन इतना वादा है कि फिल्म देखकर आपको खूब मजा आएगा।

यह हो सकती है कहानी

फिल्म में शाहरुख खान एक अंडरवल्र्ड डॉन के किरदार में नजर आ सकते हैं। उनकी बेटी सुहाना खान उनकी शिष्या की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस होंगे। यह पहली बार होगा जब शाहरुख खान और सुहाना खान एक साथ किसी फिल्म में काम करेंगे। फिल्म में ऐसे एक्शन सीन होंगे, जो बॉलीवुड में पहले कभी नहीं देखे गए होंगे। फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन का किरदार निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग मई 2025 में भारत और यूरोप में होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments