More
    HomeHindi NewsEntertainmentपुष्पा 2: द रूल का काउंटडाउन शुरू.. एक्टर अल्लू अर्जुन ने दे...

    पुष्पा 2: द रूल का काउंटडाउन शुरू.. एक्टर अल्लू अर्जुन ने दे दी ये हिंट

    अल्लू अर्जुन की पुष्पा के बाद अब पुष्पा 2 : द रूल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की रिलीज कई बार टल गई और दर्शकों को निराशा ही हाथ लगी। ऐसे में अच्छी खबर ये है कि अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म के नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अल्लू के पोस्टर ने यह साफ कर दिया गया है कि फिल्म की रिलीज डेट अब टलेगी नहीं। फिल्म के लिए अब बस दर्शकों को 100 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। अल्लू अर्जुन ने भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर काउंटडाउन का आगाज कर दिया है। काउंटडाउन शुरू होने के साथ ही फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। मेकर्स ने फिल्म के नए और शानदार पोस्टर से पर्दा उठाया तो दर्शक भी इसके दीवाने हो गए। पोस्टर में अल्लू अर्जुन अपने आईकॉनिक किरदार पुष्पराज के अवतार में दिख रहे हैं। इसके टैगलाइन में लिखा है 100 दिनों में रूल देखें।

    रिलीज होने में बचे हैं बस 100 दिन

    पुष्पा 2 : द रूल फिल्म के पोस्टर को माइथ्री मूवी मेकर्स के सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया गया है। 6 दिसंबर 2024 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की जोड़ी है। इससे पहले डायरेक्टर सुकुमार और अल्लू अर्जुन के बीच खींचतान की खबरें आई थीं। हालांकि अब सबकुछ ठीक है और दर्शकों के लिए 3 महीने का ही इंतजार करना पड़ेगा।

    फिल्म की कहानी बढ़ेगी आगे

    पुष्पा 1 में अल्लू अर्जुन ने टपोरी टाइप लडक़े का किरदार निभाया था। उन्हें रश्मिका से प्यार होता है, तो चंदन की लकड़ी की स्मगलिंग में भी अल्लू अर्जुन किंग बन जाता है। यहीं पर पुलिस के एक आला अधिकारी से शादी के दिन ही उसका टकराव होता है। इसी टकराव के साथ अब पुष्पा 2 में अल्लू की शादी होगी और उसके दुश्मनों के साथ सीधी भिड़ंत भी होगी। अब पुष्पा 2 भी दर्शकों के लिए शानदार फिल्म साबित होगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments