HomeHindi Newsक्या पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे शाकिब अल हसन?...

क्या पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे शाकिब अल हसन? बीसीबी ने दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन के ऊपर बांग्लादेश में एक मर्डर केस दर्ज हो गया है और इसके बाद से ही यह बात हो रही है कि शाकिब अल हसन पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं लेकिन अब इसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष का बयान सामने आ गया है

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष का सामने आया बड़ा बयान

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष फारूक अहमद ने कहा कि ” शाकिब अल हसन खेलना जारी रखेंगे। हमें उन्हें वापस लाने के संबंध में कानूनी नोटिस मिला और हमने यह कहते हुए जवाब दिया कि वह खेलना जारी रखेंगे। अभी एफआईआर दर्ज की गई है और यह प्रारंभिक चरण में है और इसके बाद बहुत सारे कदम हैं और जब तक वह दोषी साबित नहीं हो जाते तब तक हम खिलाएंगे। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान सीरीज के बाद भारत जाएगी और सीरीज के लिए हम शाकिब को चाहते हैं। वह हमारे अनुबंधित खिलाड़ी हैं और जरूरत पड़ी तो हम उन्हें कानूनी सहायता देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments