More
    HomeHindi Newsअमेरिका में बेघर को सहारा देना पड़ा भारी,भारतीय स्टूडेंट की कर दी...

    अमेरिका में बेघर को सहारा देना पड़ा भारी,भारतीय स्टूडेंट की कर दी गई हत्या

    विदेशी मुल्क में एक बार फिर से भारतीय छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। अब अमेरिका में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे 25 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति की जॉर्जिया के लिथोनिया में एक स्टोर के अंदर एक बेघर व्यक्ति ने हत्या कर दी। घटना कैमरे में कैद हो गई जिसमे आरोपी जूलियन फॉकनर को छात्र विवेक सैनी को हथौड़े से बार-बार मारते देखा गया।

    स्टोर में बेघर को दिया सहारा,हो गई हत्या

    मिली जानकारी के मुताबिक विवेक स्टोर में क्लर्क के रूप पार्ट टाइम जॉब किया करता था। वहीँ अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि विवेक ने लगभग दो दिनों से बेघर फॉकनर को आसरा भी दिया था। इसके अलावा वहां के कर्मचारियों ने भी बेघर फॉकनर को चिप्स, एक कोक, पानी और एक जैकेट दिया था।
    कर्मचारियों ने मीडिया को बताया कि उन्होंने फॉकनर को स्टोर से बाहर निकलने के लिए नहीं कहा क्योंकि उन्हें पता था कि बाहर ठंड है.हालाँकि, 16 जनवरी को, विवेक सैनी ने फॉकनर को स्टोर से जाने के लिए कहा साथ ही चेतावनी दी कि वह पुलिस को बुलाएगा।

    आरोपी ने हथोड़े से किया 50 वार

    पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद फॉकनर ने विवेक पर उस समय हथौड़े से हमला किया जब वह घर के लिए निकल रहे थे। एक कर्मचारी ने बताया कि विवेक के सिर पर करीब 50 बार वार किया गया।जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने फॉकनर को सैनी के शरीर पर हथौड़े के साथ खड़ा पाया।

    दो साल पहले अमेरिका गया था विवेक

    हरियाणा के बरवाला में विवेक सैनी के परिवार के अनुसार, वह चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक पूरा करने के बाद दो साल पहले अमेरिका गए थे। उन्होंने हाल ही में अलबामा विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री पूरी की थी।विवेक की चचेरी बहन सिमरन ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर भारत पहुंच गया है और उनका अंतिम संस्कार भी हो चुका है.

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments