More
    HomeHindi NewsEntertainmentरामलला के मंदिर में प्रियंका चोपड़ा ने नवाए शीष.. परिवार भी रहा...

    रामलला के मंदिर में प्रियंका चोपड़ा ने नवाए शीष.. परिवार भी रहा साथ

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पति और गायक निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रियंका ने पारंपरिक वेशभूषा पीली रंग की साड़ी पहनी। पति निक जोनस भी कुर्ता-पायजामा में नजर आए। उनकी मालती अब दो साल की हो गई है।
    बताया अद्भुत क्षण
    प्रियंका ने कहा कि वह अयोध्या आकर बेहद खुश हैं और भगवान राम से आशीर्वाद लिया है। निक ने भी कहा कि यह उनके लिए एक अद्भुत अनुभव है। वह भारत की संस्कृति और धर्म के बारे में और जानने के लिए उत्सुक हैं। प्रियंका और उनके परिवार के अयोध्या दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। लोग उनकी तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments