More
    HomeHindi NewsDelhi Newsपीएम ने एजेंडा कर दिया सेट.. राज्यसभा में कांग्रेस पर शुरुआत से...

    पीएम ने एजेंडा कर दिया सेट.. राज्यसभा में कांग्रेस पर शुरुआत से ही बरसे मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अपने भाषण की शुरुआत कांग्रेस पर हमले के साथ की। इस तरह उन्होंने एजेंडा सेट कर दिया है कि उनके निशाने पर कांग्रेस ही रहने वाली है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की अपने नेता की गारंटी नहीं है, लेकिन वह हम पर सवाल उठा रहे हैं। जिस पार्टी ने चीन को जमीन सौंप दी, वह हमें राष्ट्रप्रेम का उपदेश दे रही है। जिसने प्रेस पर ताला लगा दिया, वह हमें स्वतंत्रता का पाठ पढ़ा रही है।
    निशाने पर रहे मनमोहन सिंह
    पीएम ने एक कोट पढक़र सुनाया कि हमारी ग्रोथ धीमी पड़ गई है, महंगाई दर लगातार बढ़ रही है, विदेशी मुद्रा कम पड़ रही है। यह कोट भाजपा का नहीं, बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खुद के कार्यकाल पर कहा था। उन्होंने वर्णय किया था। मैं दूसरा कोट पढ़ता हूं कि देश में भारी गुस्सा है, यह मनमोहन सिंह ने कहा था। उस समय भ्रष्टाचार को लेकर पूरा देश सडक़ों पर था, गली-गली में आंदोलन चल रहे थे। अब तीसरा कोट पढ़ता हूं। टैक्स कलेक्शन में भ्रष्टाचार होता है, इसके लिए जीएसटी लाना चाहिए। राशन की योजना में लीकेज होती है, जिससे गरीब पीडि़त है, जिसे रोकने के लिए रास्ते खोजने चाहिए। यह भी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था। इससे पहले भी एक प्रधानमंत्री ने कहा कि था कि दिल्ली से 1 रुपये जाता है, तो 15 पैसे पहुंचते हैं।
    संस्कृति को गाली देने का परिणाम भुगत रही कांग्रेस
    कांग्रेस के 10 साल का इतिहास देखिए। पॉलिसी पैरालिसिस पहचान बन गई थी। तब हम विश्व में 11वें नंबर थे, लेकिन अब हम टॉप 5 में हैं। हम उस कठिन दौर से निकाल लाए हैं। पीएम ने कहा कि आप अंग्रेजों से प्रेरित थे, इसलिए शाम को बजट पेश होता था। मैं सैकड़ों उदाहरण दे सकता हूं कि आप किस तरह से अंग्रेजों से प्रभावित थे और दशकों तक अंग्रेजों के कानून चलते रहे। इससे हमारी संस्कृति को मानने वालों को हीन भावना से देखा जाने लगा। आपने स्टेटस बना दिया था कि विदेश की वस्तुएं अच्छी हैं और देश की वस्तुएं दोयम दर्जे की हैं। आपने अपनी मान्यताओं को गाली देने का चलन बना लिया। देश यह सब देख चुका है और समझ भी चुका है। इसी का परिणाम आप भुगत भी रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments