More
    HomeHindi NewsDelhi News1 लाख युवाओं को राजनीति में मौका.. मन की बात में बोले...

    1 लाख युवाओं को राजनीति में मौका.. मन की बात में बोले मोदी-चलेगा विशेष अभियान

    मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने लाल किले की प्राचीर से ऐसे युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान किया है, जिनके पूरे परिवार की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है। ऐसे एक लाख युवाओं को, नए युवाओं को राजनीति से जोडऩे के लिए देश में कई विशेष अभियान चलाए जाएंगे। उनहोंने कहा कि विकसित भारत युवा नेता संवाद भी ऐसा ही एक प्रयास है। अगले साल स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती को खास तरीके से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 11 और 12 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में विकसित भारत युवा नेता संवाद का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी राज्य, जिले और गांव से करीब 2000 युवा हिस्सा लेंगे।”

    विदेश में भी एक पेड़ माँ के नाम अभियान

    मोदी ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान में पूरे देश से लोगों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। अब यह पहल दुनिया के अन्य देशों तक पहुंच रही है। गुयाना की हाल की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डॉ. इरफ़ान अली, उनकी सास और परिवार के अन्य सदस्य मेरे साथ एक पेड़ माँ के नाम अभियान में शामिल हुए थे।

    कई देशों में बसा है मिनी इंडिया

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई भारतीय परिवार कई शताब्दियों से ओमान में रह रहे हैं। वहां बसने वाले ज़्यादातर लोग गुजरात के कच्छ से हैं। ओमान में भारतीय दूतावास और भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार के सहयोग से एक टीम ने इन परिवारों के इतिहास को संरक्षित करने का काम शुरू कर दिया है। मोदी ने कहा कि भारत से हजारों किलोमीटर दूर गुयाना में भी एक मिनी इंडिया बसा है। करीब 180 साल पहले भारत से लोगों को खेतों में मजदूरी करने और दूसरे कामों के लिए गुयाना ले जाया जाता था। आज गुयाना में रहने वाले भारतीय मूल के लोग राजनीति, व्यापार, शिक्षा और संस्कृति के हर क्षेत्र में गुयाना का नेतृत्व कर रहे हैं। गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली भी भारतीय मूल के हैं और उन्हें अपनी भारतीय विरासत पर गर्व है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments