More
    HomeHindi Newsलैथम और यंग के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ...

    लैथम और यंग के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया विशाल स्कोर

    पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच कराची के मैदान पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला खेला जा रहा है इस पहले मुकाबले में टॉस गवा कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए हैं और 321 रनों की चुनौती पाकिस्तान की टीम के सामने रखी है

    लैथमऔर यंग ने जड़े शानदार शतक

    न्यूजीलैंड की टीम की बात की जाए तो इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और डेविन कॉन्वे पहले ही अबरार अहमद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे। उसके बाद विलियमसन को भी नसीम शाह ने एक रनों पर चलता कर दिया था। उसके बाद सलामी बल्लेबाज विल यंग ने शानदार शतक जड़ा और उसके बाद टॉम लैथम ने भी जबरदस्त शतक जड़ दिया है। विल यंग ने इस मुकाबले में 113 गेंद में 107 रनों की पारी खेली जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इसके अलावा टॉम लैथम ने 104 गेंदों में 118 रन बनाए जिसमे 10 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली जिसमे 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

    पाकिस्तान की टीम की ओर से नसीम शाह ने 10 ओवर में 63 रन देकर दो सफलता हासिल की। अबरार अहमद ने 10 ओवर में 47 रन देकर एक विकेट हासिल किया। शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 68 रन खर्च किये और एक भी सफलता हासिल नहीं की।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments