More
    HomeHindi NewsHaryanaनायब सिंह ने कहा-कांग्रेस और हुड्डा कच्चे हैं.. इधर कांग्रेस में दर्जनों...

    नायब सिंह ने कहा-कांग्रेस और हुड्डा कच्चे हैं.. इधर कांग्रेस में दर्जनों नेता शामिल

    यमुनानगर विधानसभा की म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि हम जो निर्णय करते हैं, वह पत्थर की लकीर है। हमारी सरकार ने 1.20 लाख कर्मचारियों को पक्का किया है। सीएम ने कहा कि अफवाह फैलाने वाली कांग्रेस और हुड्डा कच्चे हैं जो 4 अक्टूबर को साफ हो जाएंगे। नायब सिंह ने कहा कि आज फिर हमने लगातार झूठ बोल रहे पिता-पुत्र से कुछ सवाल पूछे हैं। बार-बार पूछ रहा हूं पर जवाब नहीं आ रहा। भूपेंद्र हुड्डा इन गंभीर सवालों का जवाब तो दें। पर्ची-खर्ची से युवाओं का भविष्य नीलाम क्यों किया? हरियाणा के किसानों की जमीनों पर जबरन कब्जा क्यों किया? दलितों के घरों में आग क्यों लगाई? किसानों को 2-2 रुपए के चेक क्यों दिए? सीएम ने कहा कि 10 साल तक कांग्रेस और हुड्डा ने गरीबों का शोषण किया। दामाद जी को खुश करने के लिए किसानों की जमीन हड़प ली। कांग्रेस ने सदैव महिलाओं को प्रताडि़त किया और युवाओं में अविश्वास भरा। जनता कांग्रेस को कभी भी माफ नहीं करेगी।

    जेजेपी-बीजेपी के कई नेता कांग्रेस में शामिल

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की उपस्थिति में शाहबाद से जेजेपी विधायक रामकरण काला ने अपने समर्थकों और दर्जनों जेजेपी नेताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विभिन्न दलों के नेताओं और पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। कुलदीप काकराण, 2014 चुनाव में खरखौदा से बीजेपी उम्मीदवार रहे तो पूर्व सूचना आयुक्त जय सिंह बिश्नोई, आम आदमी पार्टी, गुरुग्राम के उप-प्रधान विजय यादव, वीना चौधरी, तरसेम सिंह, लाभ सिंह, प्रदेश संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ, भाजपा हरियाणा डॉ विजय दहिया, नछतर सिंह नैन जिला उपप्रधान जेजेपी, सतीश कुमार मलिकपुर जेजेपी हलका महासचिव, सरदार हरबक्श सिंह, कठुआ जेजेपी हलका उपप्रधान, राजेश त्योड़ा जेजेपी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, सरदार चरण सिंह झरोली चेयरमैन अपैक्स, सुरेंद्र कश्यप सहित कई सरपंचों और पूर्व सरपंचों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments