More
    HomeHindi Newsरोहित,ईशान और डेविड की पारी की बदौलत मुंबई का जबरदस्त स्कोर

    रोहित,ईशान और डेविड की पारी की बदौलत मुंबई का जबरदस्त स्कोर

    मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल की टीम के बीच वानखेड़े मैदान पर खेले जा रहे आईपीएल 2024 के 20वे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए हैं और 235 रनों की चुनौती दिल्ली कैपिटल की टीम के सामने रख दी है।

    मुम्बई इंडियंस की टीम के लिए इस मुकाबले में शुरुआत बेहद शानदार हुई थी। शुरुआती पावरप्ले में रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस की टीम को एक ठोस शुरुआत दी और 6 ओवर में ताबड़तोड़ अंदाज में 75 रन बना दिए थे। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 27 गेंद में 49 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ईशान किशन ने 23 गेंद में 42 टिम डेविड ने 34 रन बनाए। अंत में रोमारियो शेफर्ड ने मात्र 10 गेंद में 39 रनों की पारी खेलकर मुंबई की टीम को जबरदस्त स्कोर तक पहुंचा दिया।

    दिल्ली कैपिटल की टीम की ओर से अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 35 रन देकर दो सफलता हासिल की। खलील अहमद ने चार ओवर की गेंदबाजी में 39 रन देखकर एक सफलता हासिल की। एनरिक नॉर्टजे ने 4 ओवर में 65 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अंतिम ओवर में शेफर्ड ने नॉर्टजे के खिलाफ 32 रन बनाए।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments