रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई के एंटीलिया में हो रही है, लेकिन इससे पहले सितारों का वहां पर पहुंचना शुरू हो गया है। वेडिंग सेरेमनी के पहले के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। इसमें नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपने पोते-पोतियों पृथ्वी, आदिया, कृष्णा और वेद के साथ नजर आ रहे हैं। एक विंटेज कार में सभी बैठे नजर आ रहे हैं। फिल्मी गाने चक्के पे चक्का, चक्के पे गाड़ी, चक्के पर निकली अपनी सवारी में सभी झूमते हुए नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में धूम मचा दी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्यक्रम मुंबई में चल रहा है।
संगीत समारोह में पहुंचे ये सितारे
मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में शामिल होने के लिए कई सितारे कल मुंबई के जियो वल्र्ड सेंटर पहुंचे थे। अभिनेता सलमान खान, अभिनेता शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत, अभिनेता वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल, अभिनेता आयुष शर्मा अपनी पत्नी अर्पिता खान शर्मा, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और ईशान किशन पहुंचे। अभिनेता रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट, अभिनेत्री अमीषा पटेल, अभिनेत्री विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में शामिल होने मुंबई के जियो वल्र्ड सेंटर पहुंचे थे।