Friday, June 28, 2024
HomeHindi NewsDelhi Newsमोदी ने कांग्रेस के जले पर छिडक़ा नमक.. आपातकाल के बहाने यह...

मोदी ने कांग्रेस के जले पर छिडक़ा नमक.. आपातकाल के बहाने यह कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि आज का दिन उन सभी महान पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया था। आपातकाल के काले दिन हमें याद दिलाते हैं कि कैसे कांग्रेस ने बुनियादी स्वतंत्रता को नष्ट कर दिया और भारत के संविधान को कुचल दिया, जिसका हर भारतीय बहुत सम्मान करता है। जिस मानसिकता के कारण आपातकाल लगाया गया, वह आज भी उसी पार्टी में जीवित है जिसने इसे लगाया था। वे अपनी प्रतीकात्मकता के माध्यम से संविधान के प्रति अपने तिरस्कार को छिपाते हैं। लेकिन भारत के लोगों ने उनकी हरकतों को देख लिया है और यही कारण है कि उन्होंने उन्हें बार-बार खारिज कर दिया है।

संविधान पर तीखी लड़ाई

विपक्ष और खासतौर पर राहुल गांधी संविधान का मिनी एडिशन लेकर घूमते हैं। चुनाव में भी उन्होंने कई सभाओं में संविधान की यह प्रति दिखाई और मोदी और भाजपा को कठघरे में खड़ा किया। कांग्रेस ने लगभग यह नेरेटिव गढ़ दिया कि भाजपा और मोदी संविधान बदलने वाले हैं। अब जब संसद का सत्र शुरू हो चुका है तो कल भी राहुल गांधी ने संविधान की वह प्रति दिखाई और पूरे विपक्ष ने संविधान हाथ में लेकर संसद के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं पीएम मोदी ने कल भी आपातकाल के बहाने कांग्रेस को घेरा।

कल यह बोले थे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल संसद के बाहर कहा था कि कल 25 जून है। जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा से समर्पित हैं, जो लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर निष्ठा रखते हैं, उनके लिए 25 जून न भूलने वाला दिवस है। 25 जून को भारत के लोकतंत्र पर जो काला धब्बा लगा था, जिसके 50 वर्ष हो रहे हैं। भारत की नई पीढ़ी ये कभी नहीं भूलेगी कि संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था, भारत को जेलखाना बना दिया गया था, लोकतंत्र को पूरी तरह दबोच दिया गया था। इमरजेंसी के ये 50 साल इस संकल्प के हैं कि हम गौरव के साथ हमारे संविधान की रक्षा करते हुए भारत के लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करते हुए देशवासी ये संकल्प करेंगे कि भारत में फिर कभी कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा, जो 50 साल पहले की गई थी और लोकतंत्र पर काला धब्बा लगा दिया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments