HomeHindi Newsइन 3 कारणों से जीती टीम इंडिया.. ऑस्ट्रेलिया से हार का बदला...

इन 3 कारणों से जीती टीम इंडिया.. ऑस्ट्रेलिया से हार का बदला भी हुआ पूरा

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से 2023 के वन विश्व कप के फाइनल में हार गया था। तब से हार का बदला लेने के लिए टीम इंडिया और खास तौर पर रोहित शर्मा उतावले थे। उन्हें मौका भी वैसा ही मिला और टी 20 विश्व कप के अहम सुपर 8 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर अपना बदला पूरा कर लिया और ऑस्ट्रेलिया को इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर दिया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम का दंभ भी चूर-चूर हो गया। कप्तान मिशेल मार्च ने अफगानिस्तान को हराने के बाद यह दंभ भरा था कि अहम मुकाबले में हराने के लिए भारत से बेहतर और कोई टीम नहीं हो सकती। लगता है कि रोहित शर्मा ने इसी का बदला लिया और 41 गेंदों में 92 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर कंगारुओं के अरमानों पर पानी फेर दिया।

इन 3 कारणों से हारा ऑस्ट्रेलिया

पहला कारण तो यह था कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कंगारू गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 92 रन ठोक दिए। उन्होंने 19 गेंदों में इस विश्व कप का सबसे तेज अर्धशतक भी ठोक दिया। रोहित ने अपने टी-20 करियर में छक्कों का दोहरा शतक पूरा करते हुए नया रिकॉर्ड भी बना लिया। दूसरा कारण रोहित की कप्तानी थी। उन्होंने स्पिन और पेस बॉलिंग अटैक का ऐसा कांबीनेशन बनाया कि कंगारू टिक नहीं पाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बढिय़ा बल्लेबाजी कर रहे ट्रेविस हेड को आउट करना भारत के लिए तीसरा टर्निंग पॉइंट रहा। हेड ने 43 गेंदों पर 76 रन बनाए। उन्हें 17वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने आउट कर दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 7 विकेट पर 181 रन ही बना पाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments