Friday, July 5, 2024
HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा की तरह चलाई है धाकड़ सरकार.. इंडी गठबंधन पर यह बोले...

हरियाणा की तरह चलाई है धाकड़ सरकार.. इंडी गठबंधन पर यह बोले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के अंबाला में जनसभा को संबोधित करते किसानों को लुभाया तो विपक्षी गठबंधन पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि मोदी ने 10 साल तक हरियाणा की तरह सरकार भी धाकड़ चलाई है। आज मैं आपसे अगले 5 साल के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। चार चरण के मतदान में इंडी गठबंधन के सभी दल चारों खाने चित हो चुके हैं। किसानों का कल्याण मोदी की प्राथमिकता है। कांग्रेस के जमाने में 2014 से पहले 10 साल में देश के किसानों से सिर्फ 7.5 लाख करोड़ रुपए का अनाज एमएसपी पर खरीदा गया था। हमने पिछले 10 साल में 20 लाख करोड़ रुपए का अनाज किसानों से एमएसपी पर खरीदा।

हरियाणा में साथ तो पंजाब में लड़ रहे विरोधी

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और आप पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ वोट से मतलब है। ये दिल्ली और हरियाणा में हाथ में झाडू़ लेकर घूम रहे हैं और पंजाब में कह रहे हैं कि झाडू़ वाला चोर है। इन्होंने हरियाणा वालों को समझ क्या रखा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments