More
    HomeHindi NewsBusinessकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशियां लाएगी 30 मार्च,बढ़कर आने वाली है सैलरी

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशियां लाएगी 30 मार्च,बढ़कर आने वाली है सैलरी

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इस महीने मार्च की 30 तारीख खुशियां लेकर आ सकती है। क्योंकि 30 मार्च तक केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी आने की उम्मीद है। इस बार जो सैलरी आने वाली है, उसमें बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।दरअसल, 31 मार्च को रविवार का दिन है तो ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी 30 मार्च को ही आ जाएगी। हालांकि, केंद्रीय रिजर्व बैंक ने 31 मार्च को रविवार के दिन भी बैंक खोलने का निर्देश दिया है। बता दें कि 31 मार्च चालू वित्त वर्ष का आखिरी दिन भी है। यही वजह है कि रिजर्व बैंक ने बैंकों को ब्रांचेज खोलने के लिए कहा है।

    डीए में हुआ है इजाफा

    केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए में 4 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसी के साथ अब कर्मचारियों का भत्ता 46 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। यह पिछले जनवरी महीने से लागू हुआ है तो ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को दो महीने जनवरी और फरवरी का एरियर भी मिलेगा। मतलब ये कि मार्च की सैलरी में 2 महीने के एरियर के अलावा मार्च का बढ़ा हुआ भत्ता भी जुड़कर आएगा।

    केंद्र सरकार के कर्मचारियों का भत्ता 50% पहुंचने से हाउस रेंट अलाउंस यानी एचआरए में भी इजाफा हो गया है। शहर की कैटेगरी के हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों को एचआरए 30 फीसदी तक मिलेगा। इसके अलावा दूसरे अन्य अलाउंस भी केंद्रीय कर्मचारियों की मार्च की सैलरी में जुड़ कर आएंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments