More
    HomeHindi NewsDelhi Newsमौसम के कई रूप : लखनऊ में बारिश, कश्मीर में बर्फबारी.. इन...

    मौसम के कई रूप : लखनऊ में बारिश, कश्मीर में बर्फबारी.. इन राज्यों में लू

    देश में मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। जहां उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बारिश हुई है तो उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। राजस्थान के बाड़मेर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है तो दिल्ली में रातें भी गर्म हो रही हैं। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में लू की स्थिति के बीच कई स्थानों पर पारा 43 या उससे ऊपर रहा। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

    उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है

    यूपी के कई जिलों में बारिश हो रही है। मैनपुरी में सुबह से ही तेज बारिश हुई तो लखनऊ भी बारिश से तर-बतर हो गया। मौसम विभाग ने गुरुवार से अगले 5 दिन तक लू नहीं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

    तराई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिरे

    प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, झांसी, हमीरपुर, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर जैसे जिलों में बुधवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। सबसे अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान झांसी में रिकॉर्ड किया गया। तराई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। वहीं राजस्थान में पिलानी में 44.9 डिग्री सेल्सियस, फलौदी और चुरू में 43.8 डिग्री सेल्सियस और 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुजरात के राजकोट में 45.2, अमरेली में 44.3 डिग्री सेल्सियस और सुरेंद्रनगर में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का ऐसा है हाल

    महाराष्ट्र में अकोला और जलगांव में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य के नर्मदापुरम में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में चल रही गर्मी 10 अप्रैल से कम होने की संभावना है, जबकि गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 अप्रैल से गर्मी कम होने की संभावना है।

    कश्मीर में बर्फबारी

    पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते कश्मीर में बर्फबारी और बारिश तो जम्मू में तेज धूप बेहाल कर रही है। बुधवार को कश्मीर के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में वर्षा हुई।
    जम्मू में अधिकतम तापमान 3

    लखनऊ में दिन होते ही छाया अंधेरा

    लखनऊ में सुबह होते ही भारी बारिश जैसी स्थिति का सामना लोगों को करना पड़ा। लगातार तीखी गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। बारिश ने लोगों को गर्मी में कूल-कूल किया है। हालांकि, यह बारिश रबी फसलों के लिए परेशानी खड़ी करने वाली है। लखनऊ में सुबह 8 बजे करीब मौसम पूरी तरह से बदल गया और कई हलाकों में भारी बारिश हुई है। यही नहीं ज्यादातर हिस्सों में घना अंधेरा छाया रहा। सुबह होते ही रात वापस जैसी स्थिति बन गई। बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल बढ़ेगा जिससे दिन के पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments