More
    HomeHindi NewsLSG के खिलाफ यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं महेंद्र...

    LSG के खिलाफ यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

    चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के बीच आज लखनऊ के मैदान पर आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते नजर आ सकते हैं।

    एबी डिविलियर्स को इस मामले में पीछे कर सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजाद लखनऊ के खिलाफ आज 22 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में वह एबी डीविलियर्स को पीछे छोड़ देंगे।

    इसके अलावा अगर महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में पांच छक्के और जड़ देते हैं तो आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी अपने 250 छक्के पूरे कर लेंगे। महेंद्र सिंह धोनी के अभी 245 छक्के हैं।

    महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल में जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं यह दोनों रिकॉर्ड वह अपने नाम कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें बल्लेबाजी करने आना होगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments