HomeHindi Newsपश्चिम बंगाल में फिर चुनाव में हिंसा.. पथराव में बीजेपी बूथ अध्यक्ष...

पश्चिम बंगाल में फिर चुनाव में हिंसा.. पथराव में बीजेपी बूथ अध्यक्ष घायल

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को तीन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। चंदामारी इलाके में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने वोटर्स को बूथ तक पहुंचने से रोकने के लिए पथराव किया है। पथराव और हिंसा के दौरान चंदामारी इलाके में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष घायल हो गए हैं। पथराव बूथ से चंद कदमों की दूरी पर हुई है। दिनहाटा में बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर के बाहर देसी बम मिलने से हडक़ंप मच गया है। चुनाव आयोग को दोनों पक्षों के नेताओं ने शिकायत की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments