HomeHindi NewsDC के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ के कप्तान ने छोड़ा टीम...

DC के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ के कप्तान ने छोड़ा टीम का साथ? आखिर क्या है मामला

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल की टीम के बीच आज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाना है। लेकिन इस मुकाबले से पहले खबर यह आ रही है कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के कप्तान केएल राहुल ने टीम के साथ ट्रैवल नहीं किया यानी राहुल टीम के साथ नहीं गए हैं।

अब इस खबर में कितनी सच्चाई है और कितना झूठ है इस पर अभी तक कोई भी आधिकारिक तौर पर ना तो खबर आई है ना ही इस पर आधिकारिक रूप से कोई बयान आया है। लेकिन जो रिपोर्ट सामने आ रही है उसमें यही कहा जा रहा है कि केएल राहुल टीम के साथ नहीं गए हैं तो सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद जिस तरह से टीम के मालिक संजीव गोयनका के साथ खेल राहुल की बातचीत होती हुई दिखाई दी थी उसके बाद नाराज राहुल ने टीम का साथ छोड़ दिया है।

वही रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि केएल राहुल आखिरी दो मैचों में लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम की कप्तानी नहीं करेंगे और यह उनका लखनऊ की टीम के साथ आखिरी सीजन हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments