More
    HomeHindi Newsकमल नाथ के गढ़ में खिला कमल.. अमरवाड़ा में भाजपा की जीत

    कमल नाथ के गढ़ में खिला कमल.. अमरवाड़ा में भाजपा की जीत

    मप्र के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार कमलेश शाह ने कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शाह को 3 हजार वोटों से हरा दिया है। छिंदवाड़ा में पिछले 2 चुनावों में कांग्रेस सातों सीटें जीती थीं, लेकिन अब अमरवाड़ा से भाजपा की जीत हुई है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ को हराया था। उपचुनाव में जीत से भाजपा जहां उत्साहित है, वहीं कांग्रेस के लिए यह एक बउ़ा झटका है। भाजपा ने यहां पूरी ताकत झोंक दी थी। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई रैलियां कीं और बड़े नेताओं को भी मैदान में उतार दिया। राजवंश से आने वाले कमलेश शाह की भी क्षेत्र में पकड़ है। इसलिए भाजपा यह सीट जीतकर कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में सेंध लगा दी।

    भाजपा के विश्वास की जीत

    मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था कि भाजपा चुनाव जीतेगी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के नेतृत्व में यह जीत हुई है। निश्चित रूप से खुशी है और यह भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास की जीत हुई है।

    ये हैं अन्य सीटों के नतीजे/रुझान

    विधानसभा उपचुनाव में 13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने दो सीटें जीतीं, जबकि 2 पर आगे चल रही है। टीएमसी ने 3 सीटें जीतीं और 1 सीट पर आगे चल रही है। पंजाब में आप ने जालंधर पश्चिम सीट जीत ली है। बीजेपी ने एक सीट जीती और 1 सीट पर आगे चल रही है, जबकि डीएमके एक सीट पर आगे चल रही है। बिहार की रूपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह आगे चल रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments