HomeHindi Newsनियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले स्कूल बस चालकों के विरूद्ध की गयी...

नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले स्कूल बस चालकों के विरूद्ध की गयी कड़ी कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त थान व यातायात प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। यातायात निरीक्षक जनक सिंह पंवार मय पुलिस टीम द्वारा थाना कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग कागजात से लेकर बसों में मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं की भी पूरी जांच की गई ताकि बच्चों की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके। साथ ही पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों के ड्राईविंग लाईसेंस फर्स्ट एड बॉक्स और गाड़ी के अन्य दस्तावेज चैक किए गये तथा जिन बसों में फर्स्टएड बॉक्स नहीं लगे थे उन बसों में फर्स्टएड बॉक्स लगवाने हेतु भी सख्त हिदायत दी गयी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments