More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा की तरह महाराष्ट्र में भी होगा खेला.. सीएम एकनाथ शिंदे ने...

    हरियाणा की तरह महाराष्ट्र में भी होगा खेला.. सीएम एकनाथ शिंदे ने जताई यह उम्मीद

    महाराष्ट्र में अगले महीने चुनाव हैं। ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। हरियाणा में जीत से भाजपा और एनडीए में उत्साह है, तो कांग्रेस भी अब सतर्क हो चुकी है। हरियाणा में शपथ ग्रहण में जुटे भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम के साथ बैठक कर पीएम मोदी ने अपना विजन और एजेंडा स्पष्ट कर आगे की रणनीति भी बता दी है। ऐसे में महाराष्ट्र को जीतने की जंग अब और तेज होने वाली है। सीएम शिंदे का कहना है कि हरियाणा की तरह महाराष्ट्र में भी चमत्कार होगा और महायुति की सत्ता में वापसी होगी।

    महाराष्ट्र में भी यही बात दोहराई जाएगी

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक जमीनी नेता हैं और जमीन पर काम करते हैं। हरियाणा में प्रधानमंत्री मोदी का जादू चला और सभी विश्लेषण और सर्वेक्षण की भविष्यवाणियां विफल हो गईं। हरियाणा में डबल इंजन की सरकार थी और लोगों ने फैसला किया कि केंद्र और राज्य में जो पार्टी सत्ता में है, वही हमारे लिए काम कर सकती है। मुझे यकीन है कि महाराष्ट्र में भी यही बात दोहराई जाएगी। शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ एक बैठक भी हुई जिसमें विकास और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।

    कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव आयोग का रवैया अच्छा नहीं है। महाराष्ट्र में नतीजे 23 नवंबर को आएंगे और उसके बाद 26 नवंबर को विधानसभा का आखिरी दिन होगा। इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने हरियाणा में उल्टा किया। उन्हें हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक साथ कराने चाहिए थे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments