HomeHindi NewsCrimeलॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना है तो दो 5 करोड़.. सलमान...

लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना है तो दो 5 करोड़.. सलमान खान के लिए धमकी भरा मैसेज

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज आया है। इसमें फिल्म अभिनेता सलमान खान से 5 करोड़ रुपए की मांग की गई है। मैसेज भेजने वाले ने दावा किया है कि इसे हल्के में न लें। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगी। मुंबई पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

फेक मैसेज होने की आशंका, किसी ने शरारत करते हुए मैसेज भेजा

मुंबई पुलिस का कहना है कि यह फेक मैसेज हो सकता है। किसी ने शरारत करते हुए यह मैसेज भेजा है। संभवत: लॉरेंस बिश्नोई या उसकी गैंग ने ऐसी कोई डिमांड नहीं की होगी। यह किसी ऐसे व्यक्ति की कारस्तानी है, जो मौके का फायदा उठाना चाहता है या फिर शरारत कर मजा लेना चाहता है। .

बाबा सिद्दीकी की हत्या से मुंबई में खौफ का माहौल

हाल ही में हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या से मुंबई में खौफ का माहौल है। ऐसे में इसी का फायदा उठाने के लिए किसी ने यह मैसेज कर दिया है। बहरहाल मुंबई पुलिस हर सूचना को गंभीरता से लेकर जांच करती है। इस मैसेज के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है, जिसने वाट्सएप पर यह मैसेज भेजकर डराने और धमकाने का प्रयास किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments