More
    HomeHindi Newsजानें इस साल कब मनाई जाएगी होली.. 14 या 15 को लेकर...

    जानें इस साल कब मनाई जाएगी होली.. 14 या 15 को लेकर है कन्फ्यूजन

    होली के त्यौहार में अब कुछ ही दिन का समय रह गया है। रंगों और प्यार के इस त्यौहार का इंतजार सभी को रहता है। जैसे-जैसे होली की डेट करीब आ रही है, वैसे-वैसे इस बात की चर्चा और गरम होती जा रही है कि होली कब मनाई जाएगी। होली की सही डेट को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। इस वर्ष होली 14 मार्च को होगी या फिर 15 मार्च को, इस बात को लेकर ससमंजस की स्थिति है। कुछ स्थानों पर होली 14 मार्च को मनाने की बात की जा रही है तो कुछ स्थानों पर 15 मार्च को मनाई जाएगी।

    होलिका दहन और धुरेड़ी का यह है मुहूर्त

    होली का त्योहार यानी रंगोत्सव हर साल चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि को मनाया है। इस साल चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि का आरंभ 14 मार्च को दिन में 12 बजकर 25 मिनट के बाद हो जा रहा है। ऐसे में 14 मार्च को दिन में प्रतिपदा तिथि लग जाने से रंगोत्सव इसी दिन मनाया जाएगा। कुछ लोग अगले दिन 15 मार्च को उदया तिथि में चैत्र कृष्ण प्रतिपदा होने से रंगोत्सव मनाने की बात कर रहे हैं। लेकिन होली और रंगोत्सव का नियम है कि जिस दिन प्रदोष काल में फाल्गुन पूर्णिमा तिथि होती है, उसी रात में होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंगोत्सव मनाया जाता है। इस तरह होलिका दहन इस वर्ष 13 मार्च को किया जाएगा और 14 मार्च को रंगोत्सव धुरेड़ी का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में अब स्थिति स्पष्ट हो गई है कि रंगों का पर्व कब है। बहरहाल आप सभी को रंगोत्सव की अनंत शुभकामनाएं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments