HomeHindi Newsसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा साइबर अटैक.. मस्क को इस देश...

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा साइबर अटैक.. मस्क को इस देश पर है शक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सर्वर सोमवार को कई बार डाउन हुआ। खुद एलन मस्क ने इस पर चिंता जताई है। एक्स के मालिक उद्योगपति एलन मस्क ने दावा किया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बड़े स्तर पर साइबर अटैक हो रहे हैं। उन्होंने शक जताया है कि यूक्रेन साइबर अटैक को अंजाम दे रहा है। पिछले दिनों अमेरिका से यूक्रेन की रंजिश बढ़ी है। कैमरे के सामने की यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तू-तू, मैं-मैं दुनियाभर ने देखी थी। ऐसे में मस्क का यह अंदेशा सही भी साबित हो सकता है।

समूह या देश पर जताई थी आशंका

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यूजर को सोमवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूजर कुछ भी सर्च नहीं कर पा रहे थे। एक्स पर बड़ा साइबर अटैक हुआ था, जिसकी वजह से सारी सेवाएं ठप हो गई थीं। एक्स के मालिक एलन मस्क ने एक्स पर पोस्ट कर बताया इसके पीछे कोई समूह या फिर कोई देश भी शामिल हो सकता है। इसके पीछे के लोगों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम पर हर दिन हमला होता है, लेकिन यह हमला बहुत सारे संसाधनों के साथ किया गया था। एक बड़ा, समन्वित समूह या एक देश इसमें शामिल है। इसका पता लगाया जा रहा है।

2022 में मस्क ने किया था अधिग्रहण

ट्वीटर को अक्टूबर 2022 में मस्क ने अधिग्रहित किया था। इसे खरीदने के बाद मस्क द्वारा बड़े पैमाने पर छंटनी की गई थी। कई बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाला गया। इसके बाद मस्क ने इसका नाम बदलकर एक्स कर दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments