जान्हवी कपूर की एक फिल्म उलझ आने वाली है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में वह देश सबसे कम उम्र की डिप्टी हाई कमिश्रर बनी हैं। अभी जो ट्रेलर रिलीज हुआ है, उसमें अभिनेत्री पर जासूस होने और गोपनीय जानकारी लीक करने का शक है। जान्हवी इन चीजों से इतनी उलझ जाती हैं कि गुत्थी सुलझाने के लिए खुद सामने आना पड़ता है। फिल्म में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन जैसे कई अदाकार हैं।
यह है फिल्म उलझ की कहानी
जान्हवी का किरदार सुहाना भाटिया का है, जो देश की सबसे कम उम्र की डिप्टी हाई कमिश्रर बनती हैं। उनके साथी कर्मचारी उनकी योज्यता पर सवाल उठाते हैं। उन्हें लगता है कि सुहाना इस पद के लायक नहीं हैं। इसके बाद कहानी ऐसे रोचक मोड़ पर पहुंच जाती है, जहां सुहाना पर देशद्रोही और गद्दार होने के आरोप लगते हैं। यही नहीं उनकी जान तक खतरे में आ जाती है। जान्हवी कहते हैं कि मुझे बलि की बकरी की तरह फंसाया गया है। ऐसे में गुलशन देवेया की एंट्री होती है। वह अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनी उलझ 2 अगस्त को रिलीज हो रही है।