HomeHindi NewsHaryanaअमित शाह ने फिर खेला मुस्लिम कार्ड.. हरियाणा की धरती से यह...

अमित शाह ने फिर खेला मुस्लिम कार्ड.. हरियाणा की धरती से यह कहा

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में पिछड़े वर्ग का रिजर्वेशन छीनकर मुसलमानों को देने का काम किया है। अगर ये यहां भी आ गए तो यहां पर भी यही करेंगे। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम हरियाणा में किसी भी हालत में मुस्लिम रिजर्वेशन लागू नहीं होने देंगे। इस बयान के जरिए अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा अब भी अपने पुराने मुद्दों पर कायम है और इन्हें उठाते रहेगी।

नायब सिंह ने किए 3 महत्वपूर्ण निर्णय

पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के कैबिनेट ने तीन निर्णय लिए हैं। पहला निर्णया क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख करने का निर्णय किया है। दूसरा पंचायतों में 8 प्रतिशत आरक्षण ग्रुप-ए के लिए था। इसके साथ अब ग्रुप-डी को 5 प्रतिशत आरक्षण मिलना आज से शुरू हो जाएगा। तीसरा, नगर निगम में ग्रुप-बी के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण मिलना शुरू होगा और 8 प्रतिशत जस का तस रहेगा। ग्रुप-बी का 5 प्रतिशत अधिक मिलेगा। ये तीनों निर्णय पीएम मोदी की नीति को लागू करने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments