Tuesday, July 16, 2024
HomeHindi NewsHaryanaसंविधान नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी खतरे में है.. सीएम सैनी ने राहुल...

संविधान नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी खतरे में है.. सीएम सैनी ने राहुल को बताया फ्रस्ट्रेड

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का संविधान खतरे में नहीं है, बल्कि कांग्रेस पार्टी खतरे में है। क्योंकि 2014 और 2019 में भी कांग्रेस 2 डिजिट में थी और 2024 में भी 2 डिजिट में ही है। यही फ्रस्ट्रेशन राहुल गांधी की लोकतंत्र के मंदिर में निकल कर आई है। सीएम ने कहा कि जिस तरह से देश के हिंदुओं को उन्होंने अपमानित किया है, इनकी पीढिय़ों ने भी शासन नहीं, भ्रष्टाचार का शासन किया है।

लगातार हमलावर हैं सीएम

हरियाणा में तीन महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई हैं। सीएम नायब सिंह भी लगातार जनता से मिल रहे हैं और जनता से जुड़ रहे हैं। वे लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा 5-5 सीटें जीती हैं। ऐसे में भाजपा अब कांग्रेस को कोई मौका नहीं देना चाहती। कांग्रेस भी गुटबाजी से उबरने का प्रयास कर जीत दर्ज करना चाहती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments