More
    HomeHindi NewsDelhi Newsये संयोग है कि चारों तरफ भाजपा सरकार.. पीएम मोदी ने दी...

    ये संयोग है कि चारों तरफ भाजपा सरकार.. पीएम मोदी ने दी 2 प्रमुख राजमार्गों की सौगात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि अगस्त का ये महीना आजादी के रंग में क्रांति के रंग में रंगा होता है। आजादी के इसी महोत्सव के बीच आज देश की राजधानी दिल्ली, देश में हो रही विकास क्रांति की साक्षी बन रही है। दिल्ली को द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड की कनेक्टिविटी मिली है। इससे पूरे एनसीआर के लोगों की सुविधा बढ़ेगी। एक्सप्रेस वे का नाम द्वारका, जहां ये कार्यक्रम हो रहा है उस स्थान का नाम रोहिणी, जन्माष्टमी का उल्लास और संयोग से मैं भी द्वारकाधीश की भूमि से हूं। उन्होंने कहा कि पूरा माहौल कृष्णमय हो गया है।

    पहली बार दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सरकार

    मोदी ने कहा कि ये संयोग भी पहली बार बना है कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चारो तरफ भाजपा सरकार है। ये दिखाता है कि इस पूरे क्षेत्र का कितना आशीर्वाद भाजपा पर और हम सभी पर है। इसलिए हम अपना दायित्व समझकर दिल्ली-एनसीआर के विकास में जुटे हैं। हालांकि कुछ राजनीतिक दल हैं, जो जनता के इस आशीर्वाद को अभी भी पचा नहीं पा रहे हैं। वे जनता के विश्वास और जमीनी सच्चाई दोनों से बहुत कट चुके हैं।

    कांग्रेस सरकारें थीं तब बिना खर्ची-पर्ची के नियुक्ति मिलना मुश्किल था

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा में एक समय कांग्रेस सरकारों का था जब बिना खर्ची-पर्ची के नियुक्ति मिलना मुश्किल था। हरियाणा में भाजपा सरकार ने लाखों युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरी दी है। नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में ये सिलसिला लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि पिछली सरकारों ने दिल्ली को किस तरह बर्बाद किया, दिल्ली को एक तरह से गड्ढे में गिरा दिया था। भाजपा की नई सरकार के लिए लंबे अरसे से बढ़ रही मुसीबतों से दिल्ली को बाहर निकालना कितना कठिन है। मुझे भरोसा है कि दिल्ली में जिस टीम को आपने चुना है, वो मेहनत करके पिछले कई दशकों की समस्याओं से दिल्ली को बाहर निकाल कर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेस वे हो या फिर अर्बन एक्सटेंशन रोड, ये दोनों सडक़ें शानदार बनी हैं। पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के बाद अब अर्बन एक्सटेंशन रोड से दिल्ली को बहुत मदद मिलने वाली है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments