भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पेडेक्स) के तहत दो उपग्रहों, चेजर और टारगेट, को सफलतापूर्वक डॉक करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से इसरो को अपनी तकनीक को और बेहतर बनाने के लिए डेटा मिलेगा। देश की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने स्पेस में रविवार देर रात दो स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पेडेक्स) उपग्रहों चेजर और टारगेट को सफलतापूर्वक डॉक करने में कामयाबी हासिल की। इसरो के चेयरमैन वी नारायणन ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और अब आगे की गतिविधियों की योजना बनाई जा रही है।
पावर ट्रांसफर किया पूरा
इसरो ने कहा कि रविवार रात 8.20 बजे दूसरी डॉकिंग पूरी होने के एक दिन बाद उसने बिजली का ट्रांसफर भी पूरा कर लिया। इसके बाद, स्पैडएक्स सैटेलाइट-2 से सैटेलाइट-1 और इसके विपरीत भी पावर का ट्रांसफर किया गया और 21 अप्रैल को इसे पूरा किया गया।