HomeHindi NewsDelhi Newsकई राज्यों में पारा पहुंचा 40 पार.. देश के इन हिस्सों में...

कई राज्यों में पारा पहुंचा 40 पार.. देश के इन हिस्सों में बारिश के आसार

दिल्ली के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। इससे न सिर्फ दिन बल्कि रात में बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, लू की स्थिति अभी नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में लू का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। वहीं यूपी और उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज भी बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड-उप्र में ये हैं हाल

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है। कई जिलों में बारिश की आशंका है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार और अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। कई जिलों में तापमान 40℃ के पार रहा। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण गर्मी में और इजाफा हो सकता है।

राजस्थान-मप्र में गर्मी के फिर जोर पकडऩे का अनुमान

राजस्थान और मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों में गर्मी के फिर जोर पकडऩे का अनुमान है। तीन-चार दिनों में राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो से चार डिग्री ऊपर रह सकता है। 24 घंटे में राज्य में कुछ जगहों पर लू दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments