Sunday, July 7, 2024
HomeHindi Newsक्या राजनीति में होने वाली है युवराज सिंह की एंट्री? खुद दिया...

क्या राजनीति में होने वाली है युवराज सिंह की एंट्री? खुद दिया इस बात का जवाब

भारतीय टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर उनके राजनीति में एंट्री को लेकर खबरें उड़ रही है। कोई कह रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में युवराज सिंह बीजेपी की ओर से गोल्डसपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अभी युवराज सिंह ने खुद इस बात का जवाब दे दिया है।

युवराज सिंह ने एक्स पर ट्वीट करते हुए दी इस बात की जानकारी

भारतीय टीम के स्टार दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर चल रही इन सभी खबरों को झूठा करार दिया है और खुद इस बात की जानकारी दे दी है कि वह राजनीति में एंट्री करने वाले हैं या नहीं।

युवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘मैं गुरदासपुर सीट से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। लोगों को सपोर्ट करना और उनकी मदद करना मेरा जुनून है और मैं अपने फाउंडेशन यूवी कैन के जरिए से ऐसा करना जारी रखूंगा। आइए मिलकर पूरी कोशिश के साथ बदलाव करते हैं।

कुछ इस तरह का ट्वीट युवराज सिंह ने किया है और लगातार चल रही खबरों पर कहीं ना कहीं अंकुश भी लगा दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments