HomeHindi NewsCrimeस्पेनिश महिला से झारखंड में गैंगरेप.. बीजेपी ने कहा-हो कड़ी कार्रवाई

स्पेनिश महिला से झारखंड में गैंगरेप.. बीजेपी ने कहा-हो कड़ी कार्रवाई

झारखंड के रांची में हंसडीहा थाना क्षेत्र में बीती रात एक स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। इसके बाद से पूरे राज्य में हडक़ंप की स्थिति है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। महिला को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक अनुकरण पूर्ति ने कहा कि इस केस में उनका बयान है कि उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ है। महिला की स्थिति ठीक है और उनकी जान को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। मामले की जांच चल रही है। अधीक्षक का कहना है कि पीडि़ता की मेडिकल जांच भी की जा रही है। इस बीच बीजेपी ने गैंगरेप के मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
दोषी पुलिस अफसरों पर हो कार्रवाई
स्पेनिश महिला द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराने पर झारखंड भाजपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। मैंने सुबह ही डीजीपी से बात की है। पीडि़त का इलाज होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि दोषी पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments