Sunday, July 7, 2024
HomeHindi NewsIPL की फॉर्म बिल्कुल भी मायने नहीं रखती, मैक्सवेल की खराब फॉर्म...

IPL की फॉर्म बिल्कुल भी मायने नहीं रखती, मैक्सवेल की खराब फॉर्म को लेकर बोला स्टार खिलाड़ी

आईपीएल 2024 खत्म हो चुका है और अब T20 वर्ल्ड कप का बिगुल भी बज चुका है। और अब इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल की फॉर्म को लेकर ऑस्ट्रेलिया की ही टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने बड़ा बयान दिया है।

उस्मान ख्वाजा ने ग्लेन मैक्सवेल का समर्थन किया है उन्होंने कहा है कि हमारे लिए आईपीएल के फॉर्म बिल्कुल भी मायने नहीं रखती है। में मैक्सवेल ने लगातार बार-बार खुद को साबित किया है।

ग्लेन मैक्सवेल को लेकर उस्मान ख्वाजा ने कहा कि “IPL फॉर्म बिल्कुल मायने नहीं रखती है। मैक्सी ने खुद को बार-बार साबित किया है। कोई भी खिलाड़ी जिसने लंबे समय तक प्रदर्शन किया है, वह समझते है कि आप हर बार वहां जाकर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते। आप कुछ जोखिम लेते हैं। खासकर यदि आप मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, और टी20 क्रिकेट आसान नहीं है।

उस्मान ख्वाजा ने आगे कहा कि “लेकिन अगर मैक्सवेल को एक अच्छी पारी मिल जाती है, तो वह दूर हो जाएंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अतीत में क्या हुआ था। वह अपना खेल नहीं बदलने वाला है और न ही उसे ऐसा करना चाहिए। बस चलते रहो। मैक्सवेल अपनी फॉर्म में वापसी कर लेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments