More
    HomeHindi Newsअफगानिस्तान में इंडियन विमान क्रैश होने की सूचना..! भारत सरकार ने किया...

    अफगानिस्तान में इंडियन विमान क्रैश होने की सूचना..! भारत सरकार ने किया इंकार

    मास्को जा रहा एक विमान अफगानिस्तान के बदख्शां के वखान क्षेत्र में क्रैश हो गया है। तालिबान सरकार के सूचना और संस्कृति विभाग प्रमुख ने इस घटना की पुष्टि की है। यह यात्री विमान करण, मंजन और जिबाक जिलों के तोपखानेह पहाड़ में क्रैश हुआ है। दुर्घटना में हताहतों और घटना के कारण के बारे में पता नहीं चला है। लेकिन भारत सरकार ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि अफगानिस्तान के ऊपर भारतीय विमान दुर्घटना की मीडिया रिपोर्ट सही नहीं है। हमें किसी भी भारतीय एयरलाइन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी नहीं है। यह पता लगाने के लिए कि क्या एक चार्टर विमान है, इसकी पड़ताल की जा रही है।
    घटना को बताया दुखद
    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बयान दिया है कि अफगानिस्तान में हुई विमान दुर्घटना दुखद घटना है, लेकिन यह हादसा किसी भारतीय विमान से नहीं हुआ है। न तो यह इंडियन एयरलाइंस की कोई फ्लाइट थी, न ही कोई भारतीय चार्टर्ड प्लेन। ये दुर्घटना मोरक्को में रजिस्टर्ड एक छोटे विमान से हुई है। फिलहाल और जानकारी का इंतजार है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments