भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच इमर्जिंग एशिया कप का मुकाबला थोड़ी देर पहले खेला गया। इस बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान की टीम को 7 रनों से हरा दिया। भारत की टीम ने पाकिस्तान की टीम के सामने 184 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 176 ही बना सकी। भारतीय टीम की ओर से अंशुल कंबोज ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन सफलता हासिल की।
भारतीय पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 183 रन बनाए थे। जिसमें अभिषेक शर्मा ने 22 गेंद में 35 प्रभसिमरन सिंह ने 19 गेंद में 36 कप्तान तिलक वर्मा ने 35 गेंद में 44 नेहल वढेरा ने 22 गेंद में 25 रनों की पारी खेली। इन सभी खिलाड़ियों की बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम एक फाइटिंग टोटल तक पहुंची थी। और भारतीय टीम के लिए इस लक्ष्य को बचाना आसान नहीं था क्योंकि मैदान काफी छोटा था।
184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 176 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की टीम की ओर से अराफात मिन्हास ने 29 गेंद में 41 रनों की पारी खेली। यासिर खान ने 22 गेंद में 33 रन बनाए। इसके अलावा कासिम अकरम ने 21 गेंद में 27 और अब्दुल समद ने 25 रनों की पारी खेली। लेकिन इन सभी की पारियों के बावजूद पाकिस्तान की टीम भारत को हराने में नाकामयाब रही।
भारतीय टीम की ओर से अंशुल कंबोज ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। इसके अलावा राशिक दर सलाम ने चारों ओवर में 30 रन देकर दो सफलता हासिल की। इसके अलावा निशांत संधू ने भी दो ओवर में 15 रन दे कर दो विकेट हासिल किये।