HomeHindi NewsEntertainmentस्वर्ग में मैराथन! वाह क्या बात है.. सुनील शेट्टी ने कहा-एडवेंचर टूरिज्म...

स्वर्ग में मैराथन! वाह क्या बात है.. सुनील शेट्टी ने कहा-एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कश्मीर मैराथन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी पहुचे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कश्मीर मैराथन 2024 पर कहा कि यह बहुत रोमांचक है कि इतने सारे बच्चे इसके लिए उत्साहित हैं। यह देखना बहुत ही अच्छा है। स्वर्ग में मैराथन, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। 100 प्रतिशत यह एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देगा।

शूटिंग के लिए कश्मीर वापस आने उत्साहित हैं

सुनील शेट्टी ने कहा कि कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। मुझे लगता है कि दुनिया यहां आने के लिए इंतज़ार कर रही है। इसमें सभी देशों से 11-15 से ज़्यादा प्रतिभागी थे। यह बताता है कि यह कितना सुरक्षित और खूबसूरत है। यहां बहुत सारी फि़ल्मों की शूटिंग हुई है और हम शूटिंग के लिए कश्मीर वापस आने के लिए उत्साहित हैं।

2000 से अधिक एथलीट पहुंचे

कश्मीर पर्यटन निदेशक राजा याकूब फारूक ने बताया कि 20 अक्टूबर को पहली बार आयोजित होने वाले कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में अंतरराष्ट्रीय शीर्ष धावकों सहित 2,000 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुनिया को यह बताना है कि जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। मैराथन में 13 देशों के 59 एथलीट पहुंचे हैं। यह दौड़ दो श्रेणियों 42 किमी की पूर्ण और 21 किमी की हॉफ मैराथन होगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में दुनियाभर के हिस्सों से पर्यटक पहुंच रहे हैं। अगर कोई 42 किमी तक दौड़ रहा है तो इसका मतलब है कि कश्मीर में शांति है और आतंकवाद का खतरा खत्म हो चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments