More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsज्ञानपथ, अटल मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण.. सीएम और राज्यपाल ने...

    ज्ञानपथ, अटल मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण.. सीएम और राज्यपाल ने वाजपेयी को किया नमन

    छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए बिलासपुर पहुंचे। इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं। राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने विश्वविद्यालय के प्रकल्प ज्ञानपथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए।

    छत्तीसगढ़ में अटल जी का है विशेष सम्मान

    गौरतलब है कि 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ था। इसलिए छत्तीसगढ़ के लोगों में अटलजी के प्रति विशेष सम्मान है। यही वजह है कि विश्वविद्यालय को भी अटल बिहारी वाजपेयी का नाम दिया गया है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति ए.डी.एन वाजपेयी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments